
*#Agra….* *एमएलसी चुनाव: चार उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस* *एक दिसंबर को होगा मतदान* *शिक्षक पर 16 और स्नातक सीट पर 22 उम्मीदवार* *एक दिसंबर को मतदान होने के बाद तीन दिसंबर को मतगणना होगी* विधान परिषद की स्नातक व शिक्षक क्षेत्र सीट से मंगलवार को नाम वापसी के दिन चार प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। स्नातक सीट से गीता, मधु तिवारी व अश्वनी सिंह तीनों निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। शिक्षक सीट से नृपेंद्र सिंह ने अपना नामांकन चुनाव से वापस लिया। शिक्षक सीट पर अब 16 और स्नातक सीट पर 22 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। एक दिसंबर को मतदान होगा। नामांकन कक्ष में प्रेक्षक नीना शर्मा, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर साहब सिंह मौजूद रहे। एक दिसंबर को विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक (एमएलसी चुनाव) सीट के लिए मतदान गुलाबी एवं सफेद रंग के मतपत्रों से होगा। स्नातक के लिए सफेद रंग और शिक्षक के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र पर बैंगनी रंग के पैन से हिंदी के अंक एक, दो, तीन… लिखकर प्रत्याशियों की वरीयता लिखनी होगी। मतदान का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा।