बहुत से सवालों के बीच आखिरकार एमएलसी स्नातक प्रत्याशी कुशपुरी भाजपा समर्थित दिनेश गोयल के समर्थन में बैठ गए!

बहुत से सवालों के बीच आखिरकार एमएलसी स्नातक प्रत्याशी कुशपुरी भाजपा समर्थित दिनेश गोयल के समर्थन में बैठ गए!

कुशपुरी के शुभचिंतकों और मतदाताओं को घोर निराशा..!
मुजफ्फरनगर।कड़ी मेहनत लगन परिश्रम एवं कुछ करने के सार्थक प्रयास उस समय धरे रह गए

जब एमएलसी स्नातक के दमदार एवं जोरदार प्रत्याशी कुशपुरी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल के समर्थन में बैठ गए??

उल्लेखनीय है कि कुशपुरी दिन रात भागदौड़ करके माहौल को अपने पक्ष में बनाने की पुर जोर कोशिशों में लगे हुए थे उनकी कोशिशें परवान भी चढ़ रही थी

लेकिन भाजपा आलाकमान द्वारा कुशपुरी को मना कर भाजपा समर्थित दिनेश कुमार गोयल के समर्थन में बैठा ही लिया गया

कुशपुरी के शुभचिंतकों और मतदाताओं को घोर निराशा हाथ लगी है!

माना जा रहा था कि कुशपुरी भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित होंगे! लेकिन ऐसा नहीं हुआ उसके बाद भी कुशपुरी की मेहनत जारी रही

और वह एक तगड़े प्रत्याशी के रूप में जोर आजमाइश कर रहे थे

लेकिन अचानक एकाएक आज एक प्रेस वार्ता में उनको दिनेश कुमार गोयल के समर्थन में आखिरकार बैठा ही लिया गया बहुत से ऐसे सवाल हैं जो सभी के जेहन में घूम रहे हैं?

आज की प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान,राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक प्रमोद ऊंटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला समेत कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे…

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks