
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह का शातिर अभियुक्त चोरी किए गए तेल तथा अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अलग अलग ट्रांसफॉर्मर्स से चोरी हुए तेल की घटनाओं में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को चोरी के तेल तथा अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 14.11.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ट्रांसफार्मर्स से तेल चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को करीब 12 लीटर ट्रांसफॉर्मर तेल, एक प्लास्टिक केन व अवैध असलहा कारतूस के साथ लखमीपुर बम्बा की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है । जबकि तीन अभियुक्त मौके से भाग निकले। अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- चन्द्रशेखर पुत्र अमरवीर सिंह निवासी गनेशपुर थाना जलेसर जिला एटा ।
फरार अभियुक्तों का नामपता-
1- पवन पुत्र भीमसिंह निवासी गनेशनपुर थाना जलेसर जिला एटा
- ललित पुत्र अतर सिंह निवासी उपरोक्त
- संजय पुत्र साहब सिंह निवासी उपरोक्त
- पप्पू पुत्र दलवीर सिंह निवासी उपरोक्त
बरामदगी-
1- एक तमंचा 02 जिंदा कारतूस 315 बोर
2- 12 लीटर ट्रांसफॉर्मर तेल
3- एक प्लास्टिक केन
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
1- उ0नि0 श्री सुबोध कुमार
2- का0 1201 हितेश कुमार
3- हो0गा0 444 वीरेन्द्र सिंह
4- आरक्षी चालक सतपाल सिंह