जुआ खेलते 08 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, 3410 रुपये, तास के पत्ते बरामद

एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, जुआ खेलते 08 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, 3410 रुपये, तास के पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए आठ अभियुक्तों को 3410 रुपये व तास पत्तों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 11.11.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा 08 जुआरियों को 3410/- रुपये, 52 तास के पत्ते सहित ग्राम अकबरपुर में सरकारी स्कूल व दामोदर सिंह के छप्पर के नीचे से समय करीब 14.20 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव पर *मु0अ0सँ0 246/2020 धारा 13 जुआ अधिनियम* व *मु0अ0सँ0 247/2020 धारा 13 जुआ अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-

  1. सतीश पुत्र पन्नालाल अकबरपुर केशोराय नयागांव एटा।
  2. भीम पुत्र लखन सिंह नयागांव एटा।
  3. शिवकुमार पुत्र विजयी सिंह अकबरपुर लालशाय नयागांव एटा।
  4. अनिल पुत्र महेश सिंह अकबरपुर केशोराय नयागांव एटा।
  5. विष्णुदयाल पुत्र पन्नालाल ग्राम अकबरपुर नयागांव एटा।
  6. ताराचंद पुत्र रामनरेश उपरोक्त।
  7. दामोदर सिंह पुत्र हाकिम सिंह उपरोक्त।
  8. मोहन सिंह पुत्र गिरन्द सिंह उपरोक्त। बरामदगी
    1- 3410 रुपये व तास के पत्ते व अधजली मोमबत्ती।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks