
एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, जुआ खेलते हुए दस जुआरी गिरफ्तार, 16650 रुपये, 52 तास के पत्ते व अधजली मोमबत्ती बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए दस अभियुक्तों को 16650 रुपये व 52 तास के पत्ते व अधजली मोमबत्ती के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 10.11.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा दस अभियुक्तों को 16650 रुपये, 52 तास के पत्ते व अधजली मोमबत्ती सहित सिरसाबदन के पास खाली जगह के पास से समय करीब 18.30 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर *मु0अ0सँ0 235/2020 धारा 13 जुआ अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
- चरन सिंह पुत्र नरायन सिंह
- वीरपाल पुत्र श्यामलाल
- राकेश पुत्र नौबत सिंह
- गजेन्द्र सिंह पुत्र कुंवरपाल
- मुरारीलाल पुत्र भूदेव सिंह
- सुनील पुत्र राजवीर सिंह
- मोहित पुत्र रवीन्द्र सिंह
- पप्पू पुत्र रामप्रसाद निवासीगण सिरसाबदन थाना मारहरा जनपद एटा
- महेश पुत्र भगवान सिंह
- वीरपाल पुत्र असरफी लाल निवासीगण रशीदपुर माफी थाना मारहरा जनपद एटा। बरामदगी–
1- 16650 रुपये व 52 तास के पत्ते व अधजली मोमबत्ती।