
*#Agra….* में पटाखों पर प्रतिबंध* *दिवाली पर नहीं लगेगी आतिशबाजी की दुकानें* *प्रदूषण बढ़ने पर लिया निर्णय* आगरा में वायु प्रदूषण रिकार्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सोमवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने दिवाली पर आतिशबाजी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिवाली त्योहार पर शहर में 12 स्थलों पर पहली बार पटाखा दुकानें भी नहीं लगेगी। दो दिन पहले जारी अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस भी जिला प्रशासन ने फिलहाल स्थगित कर दिए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया एनजीटी ने पटाखों पर रोक के आदेश दिए थे। पहले से ही दिल्ली हरियाणा राजस्थान में रोक लागू है। अब आगरा में भी दिवाली पर पटाखों पर प्रतिबंध रहेगा। राज्य सरकार को अवगत कराया है आदेश मिलते ही सख्ती शुरू हो जाएगी। *