
एटा जनपद में कुछ दिनों पहली एक 14 वर्ष की नाबालिग बेटी छात्रा खुशी वशिष्ठ द्वारा रेप होने पर खुदकुशी को लेकर ब्रह्मसेना और युवा एकता मंच द्वारा आरोपी पर हत्या और बलात्कार का मुकदमा कायम कर फांसी देने की मांग की गई ।
इस अवसर पर ब्रह्मसेना के प्रदेश अध्यक्ष पण्डित संजय शर्मा ने कहा कि हिन्दू होने की घुट्टी घोल कर पिलाने वाली बीजेपी की सरकार में ब्राह्मण उत्पीड़न चरम पर पहुंच चुका है यदि खुशी वशिष्ठ को न्याय नहीं मिला तो ब्रह्मसेना फिर सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी ।
युवा एकता मंच के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोनी एड ने कहा कि खुशी वशिष्ठ को न्याय दिलाने के लिए युवा एकता मंच कंधे से कंधा मिलाकर न्याय की लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार रहेगी इसी के साथ यदि मृतका के परिवारीजनों की सहमति से इस केस के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए वे अपने अधिवक्ता साथियों के साथ पूरी पैरवी निशुल्क करने के लिए भी तैयार रहेंगे न्याय की लड़ाई को सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ने को तैयार रहेंगे
न्याय की मांग करने वालों में सर्वश्री-पण्डित संजय शर्मा, नरेंद्र सोनी एड, पंकज शर्मा, शरद बघेल, मोहित अग्रवाल, शफीक भाई, राहुल, राजेश, अशोक आदि ।।