
#Etah…
खेत में पड़ा मिला युवक का शव
◾चार लोगों पर हत्या का अरोप
◾स्वजनों ने कहा कि जमीनी रंजिश के चलते वारदाता को दिया अंजाम
शनिवार को सुबह करीब 10 बजे क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर के खेत में यहीं के निवासी 40 वर्षीय क्षेत्रपाल पुत्र चुन्नीलाल का शव पड़ा मिला। इस पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान स्वजनों ने गांव के निवासी राहुल पुत्र चेतराम, पंकज पुत्र ओमप्रकाश, अमृतसिंह पुत्र राजाराम, संजय पुत्र नेकराम पर शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या के कारणों में बताया है कि आरोपी काफी समय से जमीनी रंजिश मानते चले आ रहे हैं। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया गया। मौत के कारणों की पुष्टि न होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है