
एटा- थाना सकरौली पुलिस द्वारा चार अभियुक्त जुआ खेलते हुए गिरफ्तार, 4300 रुपये व ताश पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में जुआ व सट्टे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा चार जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 06.11.2020 को मुखबिर की सूचना पर थाना सकरौली पुलिस द्वारा चार जुआरियों को जुआ खेलते हुए समय 14.45 बजे खाली प्लॉट सोना से 4300₹ व ताश पत्तों के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना सकरौली पर *मु0अ0सं0- 164/20 धारा- 13 जुआ अधिनियम* पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- सूरज पाल पुत्र रघुवर निवासी सोना थाना सकरौली, एटा
- दिनेश कुमार पुत्र खच्चर पाल निवासी उपरोक्त
- आशीष पुत्र जीतेन्द्र पाल निवासी उपरोक्त
- बबलू पुत्र कप्तान निवासी उपरोक्त।
बरामदगीः-
1- 4300 रू नगद 52 पत्ता तास।