चोरी-छिपे हॉटस्पॉट वाले इलाके में बेची जा रही थी शराब, वीडियो वायरल

 

मुरादाबाद: कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश भर में लॉक डाउन किया गया है। लेकिन कुछ स्वार्थी और मुनाफाखोर इसका भी फायदा उठाकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने पर उतारू हैं। जी हां शहर के मुगलपुरा क्षेत्र के बरबलान में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां रात के अँधेरे में शराब चोरी-छिपे बेचीं जा रही । जिसका वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में आबकारी और पुलिस ने मौके पर पहुंच दुकान सील करने के साथ सेल्समैन के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला
वीडियो के मुताबिक पूरा मामला मुगलपुरा थानाक्षेत्र के बरबलान क्षेत्र का है। ये पूरा इलाका हॉटस्पॉट में आता है। यहां अंग्रेजी शराब का ठेका है। आरोप है कि दुकान का सेल्समैन हरभजन रात में शटर खोलकर शराब बेचता था। क्षेत्र के लोगों ने इन्हें कई बार देखा। उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इसके बाद उन्होंने मोबाइल से वीडियो बना लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। अफसरों ने तुरंत आबकारी विभाग के अधिकारी और पुलिस को मौके पर भिजवाकर जांच कराई। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दुकान में शराब की पेटियां गायब पाई गईं।

दुकान कर दी गई सील
जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि दुकान पर सील लगा दी गई है। दुकान का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। मुगलपुरा इंस्पेक्टर ने बताया कि सेल्समैन हरभजन सिंह, पप्पू, आकाश, राजू और शिवम की पहचान हो गई है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो में एक वर्दीधारी भी दिखाई दिया है। उसकी भी पहचान की जा रही है। वहीँ जानकारी में ये भी आया है कि शहर के कई और इलाकों में इसी तरह चोरी छिपे शराब बेची जा रही है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks