
लखनऊ। 6 नवंबर 2020 प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह द्वारा गठित टीम के द्वारा ई चालान एप पर चेकिंग के दौरान बरती गई सतर्कता से बड़ी सफलता चौक पुलिस के हाथ लगी है। चौक पुलिस ने ऐसे वाहन चोर गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जिनके द्वारा वाहन चोरी करके आरटीओ कर्मियों की मिलीभगत से वाहन के रजिस्ट्रेशन व वाहन स्वामी का नाम भी गलत तरीके से तैयार करवा कर उसे मोटी रकम में बेच दिया करते थे। पुलिस की मानें तो यह गैंग काफी दिनों से सक्रिय था यह गैंग खासकर उन लोगों को अपना निशाना बनाता था जो अस्पतालों में अपने मरीजों को देखने आया करते थे इनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिल व फर्जी आर सी जिनके नंबर बदल कर नया रजिस्ट्रेशन नंबर भी फर्जी तरीके से तैयार कर लिया जाता था। पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्तों के नाम हैं सईद मोहम्मद यूसुफ पुत्र सईद मोहम्मद जावेद, शुभम रस्तोगी पुत्र संतोष रस्तोगी,कन्हैयालाल मौर्य पुत्र गया प्रसाद मौर्य इनका मुख्य व्यवसाय था आरटीओ कार्यालय में दलाली व फाइल लाने ले जाने का जिससे उन्हें इस घटना को अंजाम देने में दिक्कत पेश नही आती थी चौक पुलिस ने तीनो वाहन चोरों पर मामला पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया है।