चीन छोड़ UP आई जर्मन जूता कंपनी, उद्योगपति बोले- Thanks योगी जी!

उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने के लिए लगातार काम कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की बड़े उद्योगपति खुले दिल से सराहना कर रहे हैं. बीते दिनों जर्मनी की फुटवियर कंपनी वॉन वेलेक्स ने चीन से अपना कारोबार समेट उत्तर प्रदेश के आगरा में नई यूनिट शुरू की तो महिंद्रा समूह के मुखिया प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इसे बूंद-बूंद एकत्र होकर अच्छी बाढ़ के रूप में तब्दील होने का संकेत बताया.
चीन से आगरा शिफ्ट हुई जर्मन जूता कम्पनी का समाचार को शेयर करते हुए महिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा- ‘The first few drops, which turn into a trickle, then a strong flow and finally a flood. Let’s make sure we do nothing to prevent this “good” flood of investment. It’s a huge opportunity. I hope @investindia can catalyse this…
बकौल महिन्द्रा, जर्मन कम्पनी का चीन से आगरा आना, ताजे पानी की छोटी-छोटी बूंदों जैसा है. धीरे-धीरे ये बूंदे पतली धार का रूप लेगी और फिर एक तेज धार वाले विकास के रूप से होते हुए बाढ़ में परिवर्तित होंगी. निवेश और विकास की इस ‘अच्छी बाढ़’ को ऐसे ही आने देना चाहिए. इन्वेस्ट इंडिया इस काम में उत्प्रेरक हो सकता है.