सीएम ठाकरे की योगी को चुनौती, कहा- क्षमता है तो फिल्म सिटी को ले जाकर दिखाएं

मुम्बई-दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बॉलीवुड पर कई तरह के सावल उठे। जिसके बाद राजनीतिक दलों में भी सियासत तेज हो गई। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच भी तल्खी दिखाई दी। सीएम योगी ने यूपी में फिल्म सिटी बनाने का निर्णय लिया तो इसको लेकर भी खूब सियासत हुई। इसी बीच अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि खबर है कि मुंबई की फिल्मसिटी वे उत्तर प्रदेश ले जाएंगे। यदि वे फिल्म इंडस्ट्री चलाने की क्षमता रखते हैं तो वे फिल्म उद्योग को ले सकते हैं। अगर उनमें क्षमता है तो वे वह फिल्म सिटी को यूपी में ले जाकर दिखाएं। ठाकरे ने कहा कि “महाराष्ट्र में फिल्म निर्माण सबसे अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए। इसके लिए, तकनीक और स्थान की आवश्यकता होती है, जिसको लेकर सरकार मदद करेगी। ठाकरे ने कहा कि “आज, साउंड मिक्सिंग के लिए, लोग लंदन जाना चाहते हैं। हम मुंबई में ऐसी सुविधाएं क्यों नहीं दे सकते? ” हम इन सुविदाओं को देंगे।
इसके अलावा सीएम ठाकरे ने मनोरंजन उद्योग को बढ़ावा देने को लेकर कहा कि राज्य सरकार अच्छा कंटेंट तैयार करने के लिए वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी की सुविधाएं तैयार करेगी। ठाकरे गुरुवार को महाराष्ट्र फिल्म, मंच और सांस्कृतिक विकास निगम द्वारा आयोजित एक वेबिनार में बोल रहे थे।
फिल्म उद्योग के बारें में बोलते हुए सीएम ठाकरे ने कहा कि यह एक ऐसा उद्योग है जिसे मैं बहुत निकटता से जुड़ा हुआ हूं। आप सभी को अपनी आवश्यकताओं को सूचीबद्ध करना चाहिए और उन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए और सरकार उन सभी मदद का विस्तार करेगी जो आवश्यक है।