
एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने शासन के निर्देश के अनुपालन में देर शाम एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है, कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की सघन मॉनिटरिंग की जाए। स्वास्थ्य सेवा एवं अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के संबंध में जानकारी अवश्य की जाए, जिससे कि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
डीएम, एसएसपी ने कहा कि कोविड संक्रमित मिलने के बाद मानक के अनुसार ही होम आइसोलेशन की सुविधा दी जाए, अन्यथा संक्रमित मरीजों को एलवन अस्पताल में ही भर्ती कराया जाए। वर्तमान में डेंगू का प्रकोप भी काफी ह, इस हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग के साथ-साथ कैमिकल स्प्रे कराने में कोई लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार गर्ग सहित अन्य चिकित्सक, कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।