
एटा।यातायात जागरूकता माह 2020
दिनांक – 05.11.2020 आज दिनांक 05-11-2020 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2020 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओमप्रकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर यातायात श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में समस्त यातायात कर्मियों का आचरण एवं वर्दी धारण करने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गयी। लिमरा इण्टरनेशनल स्कूल जी0टी0 रोड एटा में बच्चों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गयी शहर के व्यस्त चौराही पर होर्डिंग लगायी गयी व 10 वैनर लगाये गये 1600 पम्पलेट बांटी गयी एवं फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया एवं दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के ई-चालान पर 234300 रुपये जुर्माना किया गया।