
*#Firozabad….* *फिरोजाबाद: टूंडला की सब्जी मंडी में लगी भीषण आग* *60 दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान* फिरोजाबाद के टूंडला स्थित सब्जी मंडी में बुधवार की रात भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब 60 दुकानें जलकर राख हो गईं। दो बकरियां भी जलकर मर गईं। एक वाहन भी जला है। आग की घटना से लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।