
*#Delhi….* *दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति गंभीर* *कई इलाकों का एक्यूआई 400 के पार* दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो चुकी है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी यहां की हवा जहरीली बनी हुई है। आज सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक आज 400 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के आंकड़ों के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) नेहरू नगर में 453, ITO दिल्ली में 460, लोधी रोड में 401 (गंभीर श्रेणी) पर है। दिल्ली के आरके पुरम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 445(गंभीर श्रेणा), लोधी रोड 394(बहुत खराब श्रेणी), आईजीआई 440(गंभीर श्रेणी) और द्वारका 456 (गंभीर श्रेणी) दर्ज किया गया। वहीं अगर दिल्ली के आसपास के इलाकों की बात करें तो गुरुग्राम सेक्टर-51 का एक्यूआई 469, नोएडा सेक्टर-1 का 458, इंदिरापुरम का 469 और गाजियाबाद का 421 दर्ज किया गया