
*#Mathura….* *यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा* *दिल्ली से औरैया जा रही वोल्वो बस पलटी* *10 से ज्यादा यात्री घायल* मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे के थाना महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 113 के नजदीक बुधवार की रात एक वोल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अनुसार चालक ने बताया कि बस का टायर फट गया था। इसके कारण बस बेकाबू होकर पलट गई। वोल्वो बस दिल्ली से सवारियां लेकर औरैया जा रही थी। हादसे में महबूब निवासी सकीट एटा, सतीश, शहनवाज और हुसैन निवासी औरैया, रोहित और राजतिवारी घाटमपुर कानपुर, श्याम करन निवासी चरवारी महोबा समेत 12 यात्री घायल हुए हैं