पावर कोटिंग स्टीमर फैक्ट्री में बुधवार देर शाम तेज धमाका

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही बैडमिंटन की पावर कोटिंग स्टीमर फैक्ट्री में बुधवार देर शाम तेज धमाका हो गया। हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक यह फैक्ट्री कंकरखेड़ा निवासी कपिल गुगलानी की बतायी गई है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में यह फैक्ट्री रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर में संचालित हो रही थी। फैक्ट्री का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा था। बुधवार को फैक्ट्री में केसरगंज निवासी तौसीफ, मोहसिन और कालू में काम कर रहे थे। इस दौरान वहां ब्यालर में धमाका हो गया।हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। फैक्ट्री के बारे की जा रही पूरी जानकारीपड़ोसियों के घरों के शीशे भी टूटे धमाके से पड़ोसी के घर के शीशे भी टूट गए। चपेट में आकर सागर की चार साल की बेटी घायल हो गई। धमाका इतना तेज था कि आस पास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। लोग डर कर अपने घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। इस दौरान मलबे में दबे घायलों को बचाने के लिए भी लोग मौके की और दौड़े। जानकारी मिलने पर सीओ दौराला संजीव दीक्षित, एसीएम सुनीता सिंह और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। धमाके से फैक्ट्री की छत पर बिछी सीमेंट की चादर टूटकर दूर तक बिखर गई। मलबा आसपास के घरों में भी जा गिरा।घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।फैक्ट्री की जांच करने के बाद होगी कार्रवाई सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि रिहायशी इलाके में फैक्टरी चल रही थी। हादसे में तीन मजदूर घायल हुए हैं, तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री रिहायशी इलाके में कैसे चल रही थी इसकी जांच करायी जा रही है। अभी किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसीएम सुनीता सिंह ने बताया कि फैक्ट्री के संबंध में संबधित विभागों से जानकारी मांगी जा रही है, पता लगाया जा रहा है कि यह फैक्ट्री मानकों के अनुसार चल रही थी या न हीं इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks