
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 04.11.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को ग्राम भाऊपुरा के पास से समय करीब 17:00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मु0अ0स0- 507/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- विमल पुत्र नरेंद्रपाल निवासी भाऊपुरा थाना जैथरा एटा।
बरामदगी
1- 01 तमंचा व तीन जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद।