हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा ~ थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, करीब डेढ़ माह पूर्व आपसी रंजिश के चलते ग्राम नगला बलदेव में हुई हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 441/2020 धारा 147, 452, 307, 323, 504, 506 भादवि* के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 24.09.2020 को वादी श्री रवि पाल पुत्र राजबहादुर निवासी नगला बलदेव थाना जैथरा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 20.09.2020 को वादी के ही गाँव के इतवारी लाल, देवेंद्र आदि ने पुरानी रंजिश के चलते अपने परिवारी जनों के साथ मिलकर अपने हाथों में नाजायज तमंचा लाठी-डंडे लेकर वादी के घर में घुस आए तथा गाली गलौज करने लगे वादी के भाई द्वारा विरोध करने पर इन लोगों ने वादी के भाई सतीशचंद्र के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिन्हें देख ये लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 441/2020 धारा 147, 452, 307, 323, 504, 506 भादवि* देवेन्द्र आदि सात नफ़र पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 02.11.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे आरोपी देवेन्द्र को नगला मोहन की पुलिया के पास से समय करीब 09.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- देवेन्द्र सिंह पुत्र भूदेव सिंह निवासी नगला बलदेव थाना जैथरा एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks