लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल व बाल्मीकी जी की फोटो पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई

लौहपुरुष पटेल की जयंती पर फ्लैगमार्च
लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल व बाल्मीकी जी की फोटो पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई।
जलेसर-तहसील प्रागंण मे लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल व महर्षि वाल्मीकि की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई।राष्ट्रीय एकता दिवस पर नगर मे फ्लैग मार्च निकाला गया।
लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल व बाल्मीकि जयंती पर उपजिलाधिकारी एस पी वर्मा व तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी तथा जलेसर क्षेत्राधिकारी रामनिवास सिंह ने फोटो पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। उसके बाद शाम जलेसर उपजिलाधिकारी एस पी वर्मा व सी ओ के निर्देशन में जलेसर आगरा चौराहे से फ्लैगमार्च शुरू होकर शेरगंज,बडा बाजार, नाला बाजार, मंडी जवाहर तक निकाला गया फ्लैगमार्च ।
जलेसर उपजिलाधिकारी एसपी वर्मा एवं जलेसर क्षेत्राधिकारी रामनिवास ने कहा कि देश की एकता के लिए हम पटेल जी को याद करते हैं, हम सभी का फर्ज है कि उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके आदर्शों को अपने जीवन मे ढाले। देश की सबसे बड़ी विशेषता, अनेकता में एकता को अछून्न बनाये रखने में हम सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। जलेसर में पैदल फ्लैगमार्च की बागडोर जलेसर थाना प्रभारी केपी सिंह ने संभाली
फ्लैगमार्च मे जलेसर कोतवाली प्रभारी के पी सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी , जलेसर नाइव तहसीलदार विक्रम सिंह चहार , जलेसर नगर पालिका ईओ लोकेंद्र , मनोज , कोतवाली के उपनिरीक्षक सहित कास्टेबल एवं पीएसी के जवान मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks