जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वाल्मीकि, सरदार पटेल जयंती

जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वाल्मीकि, सरदार पटेल जयंती

डीएम ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों, कर्मचारियों को दिलाई एकता दिवस पर शपथ

एटा। शासन के निर्देशों के अनुपालन में 31 अक्टूबर को सरदार पटेल एवं महर्षि वाल्मीकि जयन्ती बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न कार्यालयों, स्थानों पर अनेकानेक कार्यक्रम कोविड-19 की गाईडलाईन के तहत आयोजित किए गए। डीएम ने सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट प्रांगण में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

डीएम ने कहा कि देश की एकता के लिए हम पटेल जी को याद करते हैं, हम सभी का फर्ज है कि उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके आदर्शों को अपने जीवन मे ढाले। देश की सबसे बड़ी विशेषता, अनेकता में एकता को अछून्न बनाये रखने में हम सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। डीएम ने इस दौरान जाटवपुरा स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा हवन पूजा में शामिल हुए।

इस दौरान सीडीओ मदन वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम सदर अबुल कलाम, क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान, कलक्ट्रेट स्थित कार्यालयों के पटल सहायक, अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks