गोप ने बाल्मीकि जी को किया नमन

लखनऊ । आज 31 अक्टूबर 2020 समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव व पूर्व कैबिनेट मन्त्री अरविन्द कुमार सिंह “गोप” जी ने प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुँच कर परिवर्तन चौक लखनऊ स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।कार्यक्रम के आयोजक विजय वाल्मीकि ने गोप जी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। .गोप जी ने फल वितरित कर सभी लोगों को शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, सरदार हरमीत सिंह, मनोहर सिंह, मुकेश वाल्मीकि, सूरज सूर्यवंशी, जुनैद खान, आरके भारती, संजय चौधरी, कुणाल चौधरी, आर्यन मिश्रा, गौतम वाल्मीकि, रिंकू, नेहाल चौधरी, राकेश लक्खा, सुशील दीवान सहित काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।