
जुए के विरूद्ध कासगंज पुलिस की कार्यवाही का क्रम जारी,थाना सहावर पुलिस ने किए 07 जुआरी गिरफ्तार, कब्जे से कुल 2130/- रूपये नकद एवं तांश पत्ते बरामद कासगंज -पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर के कुशल निर्देशन में जनपद में संचालित अवैध जुआरियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 29.10.2020 को जनपद के थाना सहावर पुलिस द्वारा इस्लामिया कॉलेज के पास से 07 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है । गिरफ्तार जुआरियों के कब्जे से कुल 2130/- रूपये नकद एवं तांश के पत्ते आदि बरामद किये गये हैं । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
- रामजी लाल पुत्र कालीचरण निवासी स्टेशन रोड कस्बा व थाना सहावर।
- कुंवर पाल पुत्र जगदीश निवासी नई बस्ती कस्बा व थाना सहावर जनपद कासगंज।
- लोचन पुत्र महिपाल निवासी गंजडुंडवारा रोड कस्बा व थाना सहावर जनपद कासगंज।
- राजा पुत्र अनवार निवासी नई बस्ती कस्बा व थाना सहावर जनपद कासगंज।
- सानू पुत्र शमशाद निवासी मोहल्ला कुरेशी कस्बा व थाना सहावर, कासगंज।
- लाल मियां पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी मोहल्ला काजी कस्बा व थाना सहावर, कासगंज।
- रहीस पुत्र नसरुद्दीन निवासी मोहल्ला कुरेशी कस्बा व थाना सहावर जनपद कासगंज।