डीआईजी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर लॉकडाउन के बारे में की जानकारी

*डीआईजी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर लॉकडाउन के बारे में की जानकारी*
——————————————————

*डीआईजी ने डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ आश्रय स्थल का लिया जायजा*
——————————————————

*लॉकडाउन के प्रतिबंधों का सम्पूर्ण जनपद में सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराएं*
——————————————————-

*डीआईजी ने प्रवासी मजदूरों हेतु बनाए गए आश्रय स्थल जेडएच कॉलेज में परखी व्यवस्थाएं*
——————————————————

*आश्रय स्थल में प्रवासी मजदूरों को शासन की मंशानुरूप उपलब्ध कराई जाएं बेहतर सुविधाएं*
——————————————————-

*प्रवासी मजदूरों के खानपान, स्वास्थ्य का बेहतर ढंग से ख्याल रखा जाना चाहिए-डीआईजी*
——————————————————

एटा। डीआईजी डा0 प्रीतिन्दर सिंह ने सोमवार को पुलिस लाईन पहुंचकर जिला मजिस्ट्रेट सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में लॉकडाउन के बारे में जानकारी की। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपदवासियों की सुरक्षा अतिआवश्यक है। जनपदभर में लॉकडाउन के प्रतिबंधों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए लोगों को सोशल डिस्टैंस का पालन करने की हिदायत दी जाए। जनपदवासियों से अपील भी की जाए, कि वे अपने घर पर ही सुरक्षित रहें, अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। कोरोना से बचाव हेतु आरोग्य सेतु एप भी डाउनलोड करें।

*डीआईजी ने डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ* श्रंगार नगर में दिवाकर पचौरी के घर जाकर पीड़ित परिवारीजनों से वार्ता कर घटना के बारे में गहनता से जानकारी की। इसके साथ ही परिवारीजनों के साथ पुलिस लाइन मैं बैठक कर पीड़ित परिवारी जनों को साक्ष्यों के आधार पर न्याय दिलाने का भरोसा जताया। तदोपरान्त डीआईजी ने डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ हरियाणा प्रांत से जनपद में आए प्रवासी मजदूरों हेतु आश्रयस्थल डा0 जेडएच पीजी कॉलेज पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान निर्देश दिए कि प्रवासी मजदूरों को आश्रय स्थल पर शासन की मंशानुरूप सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। आश्रय स्थल पर प्रवासी मजदूरों को क्वारेंटाइन अवधि में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण होना चाहिए, इसके साथ ही सभी मजदूरों को समय से खाना आदि उपलब्ध कराया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आश्रय स्थल से क्वारेंटाइन अवधि में से पूर्व कोई भी प्रवासी मजदूर अपने घर न जा पाए।

*डीएम, एसएसपी ने डीआईजी को* आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एएसपी संजय कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी राहुल कुमार, एसडीएम अबुल कलाम, क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान, क्षेत्राधिकारी राज कुमार सिंह, बीएसए संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks