
पुलिस ने पौने दो किलो अफीम के साथ 2 मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार।1 फरार
शाहजहांपुर
कटरा थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पौने दो किलो अफीम के साथ दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखे के लिए गश्त पर थे।कि मुखबिर की सूचना पर कल शाम 4:30 बजे के करीब कटरा पुलिस ने नेशनल हाईवे पर लाल पम्प के पास से दो मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार किए गए तस्करों में आंसू उर्फ बिलाल खाँ पुत्र उस्मान खाँ, सादिक पुत्र यूनुस निवासी मुहल्ला उम्मरपुर थाना तिलहर के पास से पौने दो किलो अफीम, एक मोटरसाइकिल पैशन एफआई बिना नम्बर की बरामद की है। मादक पदार्थ तस्करों का एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थ तस्करो ने पुलिस को पूछताछ में फरार तस्कर का नाम विकास पुत्र रामकिशोर निवासी मुहल्ला बहादुरगंज थाना तिलहर बताया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया है कि पकड़े गए मादक पदार्थ तस्करों से पौने दो किलो अफीम, बिना नम्वर की एक मोटर साइकिल बरामद की गई है। आंसू, सादिक, विकास के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तार आंसू उर्फ बिलाल व सादिक को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ से तस्करों को जेल भेज दिया गया। फरार मादक पदार्थ तस्कर विकास की तलाश जारी है।
मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान, एसएसआई सन्तोष कुमार, हे0का0 जितेन्द्र कुमार, का0 निर्मल सिंह मौजूद रहे।