
एटा – थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध असलहा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटनाक्रमानुसार:-* दिनांक 25/10/2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम तमरौरा के पास से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है| जामातलाशी से अभियुक्त के पास से 01 तमंचा 315 बोर व 02 कारतूस 315 बोर जिन्दा बरामद हुये हैं | जिसके संबंध में थाना नयागांव पर *मु0अ0स0- 229/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- दिनेश पुत्र सियाराम नि0 राजपुरा थाना नयागांव एटा।
बरामदगी का विवरण
- 01 तमंचा,02 कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- उप निरीक्षक रघुवीर सिंह
- आरक्षी मधुसूदन
- आरक्षी श्यामवीर सिंह।