खतौली के युवक ने पतंजलि हरिद्वार में की फांसी लगाकर आत्महत्या

खतौली:– पतंजलि हरिद्वार में नौकरी करने वाले ग्रामीण युवक ने गले मे फाँसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचने के साथ ही गांव में शोक व्याप्त है। थाना क्षेत्र के गांव सिरधन का रहने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ पतंजलि हरिद्वार में नौकरी करता था। बताया गया कि पत्नी को ड्यूटी पर छोड़कर युवक शुक्रवार को गांव वापस आया था। शनिवार प्रात: युवक का गले मे फांसी का फंदा लगा शव मकान की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में लटका हुआ मिलने से परिजनों में हड़कम्प मच गया। खबर देने पर रोती पीटती मृतक की पत्नी हरिद्वार से गांव वापस आ गयी। बिना किसी कानूनी पचड़े में पड़े परिजनों ने शव का अन्तिम संस्कार कर दिया।