ITBP का 59वें स्थापना दिवस की सभी ने दी शुभकामना, जवानों को नए और आधुनिक हथियारों से लैस करने का ऐलान

आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल यानि ITBPF का 59वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने चीन पर हमला किया और गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जवानों की बहादुरी को सलाम किया. आईटीबीपी भारत और चीन के बीच 3,488 किमी लंबी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल की रक्षा करने वाला खास बल है. रेड्डी ने की नए हथियार देने की घोषणा.
कार्यक्रम को संबोधित कर रहे किशन रेड्डी ने कहा कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल हाथियारों से लैस हो गया है. हालांकि, उन्होंने अपने संबोधिन में नाम लिए बगैर चीन पर हमला किया. उन्होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुम्बकम पर विश्वास रखता है और हमारे देश की संस्कृति हमें ‘शास्त्र और अस्त्र’ दोनों की पूजा करना सिखाते हैं. उन्होंने कहा कि देश और इसके नागरिकों को आईटीबीपी की बहादुरी और समर्पण पर गर्व है. किशन रेड्डी ने कहा कि सरहदों और आंतरिक सुरक्षा के अलावा देश के आर्थिक स्थिति की रक्षा भी करता है.
इस मौके पर रेड्डी ने बल के लिए कुछ जरूरी मंजूरियों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से 47 बॉर्डर चौकियों, खास कपड़े और ज्यादा ऊंचाई के लिए पर्वतारोहण के लिए उपकरणों की स्वीकृति मिल गई है. उन्होंने कहा कि बल को नए और एडवांस हथियार दिए जा रहे हैं.