हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, थाना रामपुर क्षेत्र में दो पक्षों में जमीन को लेकर हुए झगड़े में हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत *मुअसं- 98/2020 धारा 307, 323, 324, 504, 506 भादंवि* की घटना में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना :-* दिनांक 10.10.2020 को वादी चंद्रपाल पुत्र हेतराम निवासी नगला गडरियान थाना राजा का रामपुर एटा द्वारा थाना राजा का रामपुर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 24.08.2020 को वादी के भाई राजवीर, नरेश, संजय व वादी के पिता हेतराम घर के सामने अपनी जगह में कुछ काम कर रहे थे तभी वादी के ही परिवार के सुखबीर, सुबोध, जसवीर व मनोज आदि सभी लोग हाथों में धारदार हथियार लेकर आए और कहने लगे कि यहां से भाग जाओ ये जमीन हमारी है इसी के साथ वादी के भाई व पिता के साथ गाली गलौज करने लगे व जान से मारने की नियत से उनके ऊपर हमला कर दिया जिससे वादी के परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस सूचना पर थाना राजा का रामपुर पर *मुअसं- 988/2020 धारा 307, 323, 324, 504, 506 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी राजा का रामपुर को निर्देशित किया गया। थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा दिनाँक 24/10/2020 को मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी मनोज एवं सुबोध को अवैध असलहा कारतूस के साथ खेरपुरा नहर पुल से आगे गौशाला के पास नहर की पटरी से समय करीब 17.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- मनोज पुत्र सूबेदार निवासी नगला गडरियान थाना राजा का रामपुर जनपद एटा।
2- सुबोध पुत्र सूबेदार निवासी उपरोक्त।

बरामदगी
1- दो अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस 12 बोर।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- थानाध्यक्ष अमरेश कुमार त्यागी
2- उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार
3- आरक्षी योगेंद्र कुमार
4- आरक्षी रमनदीप कुमार
5- आरक्षी चालक नरेशचंद्र सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks