दुनिया में कई ऐसे देश है जो आज अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते है . ऐसे ही एक देश है यूक्रेन जो की एक बहुत ही खूबसूरत और प्राचीन देश है , जो पूर्वी यूरोप में स्थित है . इसकी सीमाएं कई देशों से मिलती हैं , जैसे पूर्व में रूस , उत्तर में बेलारूस , पोलैंड और स्लोवाकिया , पश्चिम में हंगरी , दक्षिणपश्चिम में रोमानिया और माल्दोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर . वैसे तो कीव इस देश की राजधानी है और यहां का सबसे बड़ा शहर भी है , लेकिन यहां की सबसे खास बात तो ये है कि कीव को ‘ खूबसूरत महिलाओं का शहर ‘ भी कहा जाता है . यूक्रेन की और भी कई रोचक बातें हैं , जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे . आपको बता दें की दुनिया का सबसे गहराई में बना रेलवे स्टेशन यूक्रेन में ही स्थित है , जिसे ‘ आर्सेनल्ना मेट्रो स्टेशन ‘ के नाम से जाना जाता है . यह स्टेशन जमीन से 105 . 5 मीटर यानी 346 फीट की गहराई में स्थित है . भले ही शराब को दुनियाभर के कई देशों में गलत माना जाता हो , लेकिन यहां के लोगों के लिए शराब पीना किसी परंपरा से कम नहीं है . विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार , पूरी दुनिया में शराब के खपत के मामले में यूक्रेन छठे स्थान पर है . अगर आंकड़ों में देखें तो यहां प्रति व्यक्ति हर साल लगभग 14 लीटर की दर से शराब की खपत होती है .
दरअसल देशों में कपल शादी के वक्त बाएं हाथ में वेडिंग रिंग पहनाते हैं जबकि यूक्रेन में ऐसा नहीं है . यहां के लोग ठीक इसके उलट दाएं हाथ में वेडिंग रिंग पहनाते हैं . यह यहां की परंपरा में शुमार है . यूक्रेन के लोगों को संगीत से भी बहुत लगाव है . यही वजह है कि दुनिया का सबसे लंबा संगीत वाद्ययंत्र इसी देश में बनता है . यह लकड़ी से बनाए गए सींग के आकार का होता है , जिसे ‘ ट्रॅबिटा ‘ कहा जाता है . 1932 – 33 में यूक्रेन ( तब यूक्रेन सोवियत संघ का हिस्सा था ) में भयंकर अकाल पड़ा था , जिसमें लाखों लोग मारे गए थे . कहते हैं कि अकाल के दौरान इतनी भूखमरी फैली थी कि इंसान ही इंसान का मांस खा जा रहे थे . तब लगभग 2500 लोगों को नरभक्षण के लिए गिरफ्तार किया गया था .