
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनन्दी वैन पटेल जी के द्वारा प्रदेश भर मे महिलाओं पर हो रही घटनाएं जैसे की घरेलु उत्पीड़न व बलात्कार,जैसी बड़ती घटना को रोकने के लिए प्रदेश के प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क को लागू किया गया और महिला अपनी पीड़ा को बेझिझक थाने की महिला कांस्टेबल से कह सके और उनकी मदद की जा सके
कासगंज जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य में आज दिनांक 23-10-2020 को महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन श्रीमती वर्षा खरे प्रवक्ता राजकीय माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिक ने फीटा काटकर किया गया इस मौके पर महिला प्रशस्ति पत्र 8 महिलाओं को दिए गए जिनमे 2 महिला कांस्टेबल प्रीती व दीपिका राजपूत व क्षेत्र की 6 अन्य महिलाओं को भी प्रमाण पत्र दिए गए क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान व आंगनवाड़ी सहायिका व क्षेत्र में समाजसेवी कार्य करने वाले भाई एवं बहने मौजूद रहे व थाना प्राभारी दसरथ सिंह व समस्त पुलिस बल मौजूद रहा और क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह व मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सोलंकी व मंडल महामंत्री सुरजीत कुमार व रणवीर सिंह प्रधान रामसिंह,प्रधान अरशदखाँ,पूर्व प्रधान नारायण सिंह व प्रधान देवसिंह,व अन्य बहुत से लोग मौजूद रहे ।।