हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला- अपने कानूनों से पंजाब शब्द हटाने की प्रक्रिया की शुरू

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला- अपने कानूनों से पंजाब शब्द हटाने की प्रक्रिया की शुरू

अलग राज्य बनने के करीब 55 साल बाद हरियाणा ने अपने कानूनों से पंजाब शब्द हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. राज्य सरकार ने करीब 237 अधिनियमों से पंजाब शब्द हटाने के लिये राज्य विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की पहल पर एक समिति गठित की है.

राज्य विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने 24 सितंबर को राज्य सरकार के अधिकारियों और विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों के साथ इस सिलसिले में एक बैठक की थी. राज्य सरकार ने हरियाणा विधानसभा सचिवालय को बताया है कि समिति अपनी रिपोर्ट राज्य के मुख्य सचिव विजय वर्द्धन को एक महीने के अंदर सौंपेगी.

5वर्द्धन की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है, राज्य के लोग कानूनों में बदलाव करने और हरियाणा नाम जोड़ने की मांग कर रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादातर अधिनियम राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित हैं तथा उनमें पंजाब शब्द शामिल है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks