
प्रदेश सरकार के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण को लेकर थानों में महिलाओं के साथ पुलिस ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान थाना प्रभारियों ने मौजूद महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित जानकारियां देते हुए उन्हें शासन प्रशासन द्वारा जारी की गई महिला हेल्प डेस्क नंबरों को नोट कराया।
थाना डिलारी क्षेत्र में थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने मौजूद महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क नंबर नोट कराते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को जानकारी देने का अनुरोध किया। वही क्षेत्राधिकारी सीओ अनूप यादव थाना डिलारी थानाध्यक्ष सतराज सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक के दौरान मौजूद महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क का नंबर उपलब्ध कराते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत 112 या थाना प्रभारी को सूचना देने की बात कही।
वहीं डिलारी थाना प्रभारी ने बैठक कर महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए महिला हेल्प डेक्स का नंबर नोट कराया। कोतवाल ने कहा कि अगर किसी गांव, बाजार, गली व मोहल्लों में मनचले किसी भी तरह की हरकत फब्तियां करते हुए नजर आते हैं तो महिलाएं इसकी सूचना डेक्स हेल्प नंबर के अलावा थाने को भी दे सकती हैं।