
*!!.बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में राजनैतिक विवाद, चुनाव आयोग का फरमान: छतरपुर जिले के कलेक्टर शीलेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा हटेंगे.!!* *छतरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने की चुनाव आयोग से शिकायत भोपाल l मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में प्रशासनिक प्रतिबद्धता और राजनैतिक विवाद के चलते छतरपुर जिले में कलेक्टर शीलेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा को हटाया जा सकता है l चुनाव आयोग ने सरकार से नए पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना के लिए पैनल मांगा था l सरकार ने पैनल भेज दिया है l ऐसे ही छतरपुर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह कि मामले में आयोग से मांगी है l छतरपुर जिले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने दोनों ही प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत की थी l आरोप है कि छतरपुर जिले में हो रहे बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ रहे प्रद्युम्न सिंह लोधी के रिश्तेदार छतरपुर जिले में कलेक्टर शीलेंद्र सिंह है l वही छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के पिता उत्तर प्रदेश विधानसभा में बदायूं जिले के बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं l ऐसे में पुलिस अधीक्षक भाजपा की मानसिकता से चुनाव करा रहे हैं l छतरपुर जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाए हैं l चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है l