
ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक व सचिव पर मनमानी का आरोप
एटा तहसील अलीगंज के अंतर्गत आने वाला गांव तिसौली के रहने वाले अवध बिहारी पुत्र महावीर प्रसाद व आशीष पुत्र राजेश व मार्ग्श्री पत्नी मशीचरन आदि लोगों ने ग्राम प्रधान रामअासरे रोजगार सेवक सूर्यकांत मिश्रा सचिव अखिलेश बघेल से आवास व शौचालय बनवाने के लिए कहा कि हम लोग गरीब व पात्र हैं हमें आवास व शौचालय दिया जाए तो इन तीनों लोगों ने साफ तौर पर कहा कि जो लोग हमें ₹30000 देगा उसी का आवास आवंटित किया जाएगा चाहे पात्र हो या अपात्र हो तो हमने कानूनी कार्यवाही करने के लिए कहा तो इन लोगों ने हमें जवाब दिया कि हमारे BDO साहब ₹20000 लेते हैं बाकी बचे 10000 हम तीनो लोग बांट लेते हैं और कहा कि हमारी सरकार है और हमारे अधिकारी हैं तुम लोग कुछ नहीं कर पाओगे तो हमने एक शिकायती पत्र उप जिला अधिकारी अलीगंज को दिया है उसमें लिखा है कि महोदय इस प्रकरण की जांच किसी ईमानदार अधिकारी से कराई जाए