
एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, चोरी का प्रयास कर भाग रही दो शातिर महिलाओं को थाना जलेसर पुलिस ने पीछा कर किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत *मु.अ.सं.- 429/20 धारा 379, 511 भा.द.वि* से संबंधित दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 12-10-2020 को थाना जलेसर पुलिस को वादी लाखन पुत्र श्री रामचंद्र निवासी रेजुआ थाना जलेसर द्वारा इस आशय की सूचना मिली कि वादी दिनांक 12.10.2020 को जलेसर एसबीआई बैंक से ₹50000 निकालकर वापस घर आते वक्त रास्ते में एक टेलर की दुकान से कपड़े उठाने गया तो टेलर की दुकान पर दो अज्ञात महिलाएं खड़ी थीं जिन्होंने वादी के रुपये वाले थैले में ब्लेड मारकर रुपए निकालने का प्रयास कर रहीं थीं, शोर मचाने पर वहां से भाग निकलीं। इस सूचना पर थाना जलेसर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर भाग रही दोनों महिलाओं का पीछा कर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार दोनों महिलाओं के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं का नामपता-
1- सोनम पत्नी रोहित निवासी कड़िया राजगढ़, मध्य प्रदेश।
2- रंजना पुत्री वीरू निवासी उपरोक्त।