सांसद जगदंबिका पाल ने मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत

भाजपा के सांसद जगदंबिका पाल ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय का स्वागत किया है कि उत्तर प्रदेश के मजदूर जो अन्य प्रदेश में फंसे हुए हैं उन्हें वापस लाया जाएगा श्री पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने 2 दिन पहले घोषणा किया था कि प्रदेश सरकार अन्य प्रदेशों के मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाएगी । इस क्रम के पहले चरण में हरियाणा में रह रहे उत्तर प्रदेश के 2224 मजदूरों को 82 बसें लगा कर के शनिवार को वापस लाने का काम किया गया। इसी तरह से 330 बसे लगा कर के रविवार को हरियाणा के 11000 मजदूरों को भी वापस लाने का काम करेगी।
श्रीपाल ने कहा कि इसी तरह से सिद्धार्थनगर के बड़ी संख्या में महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में मजदूरी कर रहे लोगों को भी वापस लाने के लिए श्री योगी जी ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। उसके लिए उत्तर प्रदेश एवं सिद्धार्थनगर के मजदूरों का जो अन्य राज्यों में प्रदेश के नोडल अधिकारियों द्वारा संपर्क किया जा रहा है उनका पहले रजिस्ट्रेशन होगा फिर मेडिकल चेकअप करके अपने प्रदेश के जनपदों में लाए जाएंगे।
श्रीपाल ने कहा कि सिद्धार्थनगर में आने वाले अन्य प्रदेशों के लोगों को स्वास्थ्य की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें 14 दिन के लिए कोरेनटाइन किया जाएगा। फिर वह अपने घरों में रहेंगे जिससे को रोना के संक्रमण को रोका जा सके।
अंत में श्री पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी जी ने आने वाले मजदूरों को उनके स्किल के आधार पर उत्तर प्रदेश में रोजगार भी दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर मजदूर मुंबई दिल्ली बेंगलुरु कोलकाता चेन्नई अहमदाबाद हैदराबाद तथा राजस्थान आदि राज्यों में है। श्री योगी जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कम से कम 15 लाख नए रोजगार सृजन करके उन्हें अपने प्रदेश में ही काम दिया जाएगा।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks