पाकिस्तान में फिर एक और हिंदू मंदिर तोडा गया, आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान के दक्षिण-पूर्व सिंध प्रांत में एक हिंदू मंदिर को तोड़ने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. स्थानीय पुलिस ने बादिन जिले के करियो घनवार इलाके में श्री राम मंदिर में घटी इस घटना की एफआईआर दर्ज कर ली है. शिकायतकर्ता अशोक कुमार द्वारा नामित एक स्थानीय व्यक्ति मुहम्मद इस्माइल शीदी को तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बादिन जिले के पुलिस अधिकारी शबीर सेठार ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने जांच का आदेश दिया है और 24 घंटे के भीतर जांच की रिपोर्ट मांगी है.
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें संदेह है कि आरोपी मुहम्मद इस्माइल शीदी के मानसिक हालात ठीक नहीं हैं. हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है और जानबूझकर धार्मिक मूर्तियों को तोड़ा गया है. उन्होंने यह भी बताया कि इस्माइल नशा भी करता है.