
एटा ~ थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, लूट की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, तीन तमंचा छह कारतूस व चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार के निर्देशन में लुटेरों/चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जैथरा पुलिस द्वारा लूट की योजना बना रहे तीन शातिर अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस व चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 11.10.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुरावली रोड खंगारपुर चौराहे के पर बने प्रतीक्षालय के पास से लूट की योजना बना रहे तीन शातिर अभियुक्तों को तीन अवैध तमंचा व छह जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। मोटरसाइकिल के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने यह मोटरसाइकिल काली नदी के पास से चोरी की थी जिसके संबंध में थाना जैथरा पर दिनांक 04.10.2020 को *मु.अ.सं 462/2020 धारा 379 भा.द.वि बनाम अज्ञात* पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मु0अ0सं0 - 470/2020 धारा 398/401 भा0द0वि0, मु0अ0सं- 471/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अशोक , मु0अ0सं0 472/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विक्की, मु0अ0सं0 473/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम वीरू* के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- अशोक पुत्र भूप सिंह निवासी ग्राम कोकलपुरा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी जनपद इटावा।
2- विक्की पुत्र बाबूराम निवासी उपरोक्त
3- वीरू पुत्र बाबूराम निवासी विहार कॉलोनी थाना भोगांव जनपद मैनपुरी।
बरामदगी
1- तीन अवैध तमंचा, छह जिंदा कारतूस 315 बोर
2- एक मोटरसाइकिल (चोरी की हुई)।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा
2- उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार
3- मुख्यआरक्षी गजेंद्र सिंह
4- आरक्षी विजेंद्र
5- आरक्षी कृष्ण गोपाल
6- आरक्षी चालक युगवेंद्र सिंह