जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल जी ने गौशाला का किया निरीक्षण

चित्रकूट -जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल जी ने गौशाला का किया निरीक्षण।

मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी ब्लाक के खरसेंडा ग्राम पंचायत में बनी गौशाला का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जी ने गौशाला मे उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा और वहाँ मौजूद गौओं के लिए चारे -भूसे पीने का पानी आदि का बारीकी से निरीक्षण करने के उपरांत गौशाला में जिन -जिन किसानों ने भूसा दान किया था उन सभी किसानों को माला पहनाकर और शौल भेंट करते हुये उन्हें प्रशस्ति- पत्र देकर सम्मानित किए और सभी किसानों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग बहुत ही पुनीत कार्य किए हैं आप सब जिस तरह गौशालाओं में सहयोग कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है मैं सभी चित्रकूट जनपद के किसानों से अपील करता हूं कि आप सभी लोग अपने- अपने ग्राम पंचायतों में बनी गौशालाओं में भूसा दान करें जिससे कि गौवंश को खाने की समस्या ना हो इस मौके पर पुलिस विभाग के मुखिया अंकित मित्तल जी ने किसानों के इस सराहनीय कार्य प्रशंसा की गौशालाओं में मौजूद गौओं को केला भी खिलाया।

इस मौके जिला विकास अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी पहाड़ी विपिन कुमार सिंह,पहाड़ी थाना प्रभारी सुशील चन्द्र शर्मा,ग्राम विकास अधिकारी कमलेश सिंह आदि सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।रिपोर्ट

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks