एचडीएफसी बैंक कर्मी ने खाताधारक से की मारपीट

एचडीएफसी बैंक कर्मी ने खाताधारक से की मारपीट
मामला है डिबाई की एचडीएफसी बैंक की ब्रांच का जहां के बैंक कर्मी बैंक कर्मी कम गुण्डे ज्यादा नजर आते हैं
दरअसल हरिओम नाम के युवक ने पांच हजार रूपए से अपना खाता नगर की एचडीएफसी बैंक की ब्रांच में खुलवाया खाता खोलते वक्त बैंक कर्मी ने खाताधारक से मेल आई डी भी बनबाने के लिए कहा जिसकी युवक ने जरूरत न कहकर मना कर दिया बस फिर क्या था बैंक कर्मी भड़क गया और अभद्र भाषा पर उतर आया और कहने लगा कि मेल आई डी होगी तब ही खाता चल सकेगा मामला बढता देख कुछ लोगों ने मामले को शांत करा दिया मगर साहब का गुस्सा कहां शांत होने वाला था और साहब ने खाताधारक को भुगत लेने की धमकी दे डाली और शाम को लगभग आठ बजे अपने तीन चार साथियों के साथ मिलकर एक परिचित की दुकान पर पहुंच कर खाताधारक हरिओम को बातचीत करने के बहाने बुलबा लिया जैसे हरिओम बहां पहुंचा बैंक कर्मी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरिओम के साथ मारपीट कर डाली जिसका दुकानदार ने बिरोध किया और बैंक कर्मी और उसके साथियों को अपनी दुकान से भगा दिया।अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित बजरंग दल का तहसील अध्यक्ष बताया जा रहा है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks