
पेपर मिल में बडा हादसा एक मजदूर की मौत दो गम्भीर – शाहजहांपुर-UP/ जलालाबाद रोड स्थित के आर पेपर मिल में अक बडा हादसा टैंक में गिरकर एक मजदूर की मौत दो गमभीर घायल टैंक साफ कर रहे मजदूर चंद्र प्रकाश, कृष्णा और शिशुपाल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मिल कर्मचारी तीनों मजदूरों को जिला अस्पताल राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर ले गये। जहां डाक्टरों ने मजदूर शिशुपाल को मृत घोषित कर दिया । इस बीच मजदूरों के परिवार वाले मेडिकल कॉलेज पहुच गए। मिल के कर्मचारी अपनी गाड़ी में शव रखकर ले जा रहे थे। तभी परिवार वालों ने ईट पत्थर फेंकना शुरू कर दिये, जिससे कर्मचारियों को गाड़ी छोड़कर भागना पड़ा । चंद्रप्रकाश और कृष्णा की हालत गम्भीर होने के कारण डाक्टरों ने दोनो मजदूरों को बरेली रेफर कर दिया । दोनों की हालत गम्भीर । बडा सबाल जिला अस्पताल प्रशासन पर जिला अस्पताल के डाक्टरों ने मृतक मजदूर शिशुपाल का शव पुलिस सुरक्षा में लेकर मॉरचरी में क्यों नही रखवाया आखिर केआर पेपर मिल कर्मचारी मृतक मजदूर का शव परिजनों के सुपुर्द न करके कहाँ ले जा रहे थे । जिला अस्पताल प्रशासन मिल कर्मचारियों पर सबालिया निशान । गुल मोहम्मद अमर असर टाइम्स