क्षेत्र में बीएसए की ताबड़तोड़ छापेमारी
दर्जनभर स्कूल मिले बंद, रोका गया वेतन

#Etah…

क्षेत्र में बीएसए की ताबड़तोड़ छापेमारी
दर्जनभर स्कूल मिले बंद, रोका गया वेतन
◾स्कूलों की मिली खराब स्थिति
◾मांगा स्पष्टीकरण, होगा निलंबन
बीएसए संजय सिंह ने शनिवार को सबसे पहले शकील के प्राथमिक विद्यालय वाहिदपुर बीवी को 9:05 पर बंद पाया। ठीक 5 मिनट बाद जूनियर हाई स्कूल वैश्य खेड़िया के गेट पर भी ताला लटका था। 9:15 पर प्राथमिक विद्यालय नगला पुखे बंद था वही कंपोजिट विद्यालय रजपुरा सुबह 9:20 पर बंद मिला। जूनियर हाई स्कूल सेना कला पर कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं था यहां सिर्फ रसोईया मिली। प्राथमिक विद्यालय उमेदपुर सेना भी 9:45 बजे तक खुला नहीं था। प्राथमिक विद्यालय खंगर 10:00 बजे तथा कुछ देरी पर ही प्राथमिक विद्यालय टीकमपुर भी बंद पाया गया।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय सेना कला में शिक्षक उपेंद्र सिंह तथा प्रदीप कुमार अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय लोथरा मैं प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह गैरहाजिर थे और उन्होंने कंपोजिट मद से कोई कार्य नहीं कराया। 11बजे प्राथमिक विद्यालय नगला फुले तथा 12 बजे जूनियर हाई स्कूल राधे नगर बी बंद पाया गया। प्राथमिक स्कूल जहांगीराबाद मैं शिक्षा मित्र लोकेंद्र तथा प्राथमिक विद्यालय राधे नगर पर प्रधानाध्यापिका नीलम तथा शिक्षामित्र अखिलेश अनुपस्थित पाए। कंपोजिट स्कूल लोया बादशाहपुर में व्यवस्थाएं बेहतर मिली। बीएसए ने बंद स्कूल तथा अनुपस्थित शिक्षक शिक्षामित्रों का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर निलंबन की चेतावनी दी है। निरीक्षण में जिला समन्वयक संजय मिश्रा भी साथ थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks