
*तीन महीने से ज्यादा स्टोर रीडिंग तो बिलिंग एजेंसी से बसूली की जाए* *उपभोक्ता हित में कोई भी ढिलाई स्वीकार नहीं, कमियों को समय से दूर करें* विद्युत उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल मिले यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाना है। यदि किसी भी उपभोक्ता की 3 महीने से ज्यादा की स्टोर रीडिंग हुई तो उसके बिल की वसूली एजेंसी से कराएं। विद्युत विभाग उपभोक्ता के हितों के संरक्षण के लिए है, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं है। ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने उपभोक्ता सेवाओं की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने लापरवाही पर नाराजगी भी जताई है। ऊर्जा मंत्री ने बिलिंग एजेंसियों से हुए करार के तहत आवश्यक कार्यों को कराये जाने में निष्क्रियता पर प्रबंधन से अपनी नाराजगी भी जताई।