जमीनी विवाद में महिला को गोली मारी,रेफर

*#Etah…* *जमीनी विवाद में महिला को गोली मारी,रेफर* *◾खेत पर जाते समय घटना को दिया अंजाम* *◾तीन के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी* *◾नयागांव थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर की घटना* घटनाक्रम के अनुसार क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी नन्हे की 32 वर्षीय पत्नी सुमन शनिवार को खेत पर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान खेत पर मौजूद गांव के निवासी अनिकेत पुत्र जबर सिंह, भूरे पुत्र सोवरन सिंह, धर्मवीर के मध्य जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि अनिकेल ने नाजायज तमंचा से महिला को गोली मार दी, जोकि उसके हाथ में जा लगी। महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से अन्यंत्र रेफर कर दिया गया है। मामले की रिपोर्ट तीनों आरोपितों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks