विकास के आईने में कमाण्डो का जनता के मध्य इकबाल-एे- बुलंद

विकास के आईने में कमाण्डो का जनता के मध्य इकबाल-एे- बुलंद ( कासगंज ) ! हां ये
सच है कि कमाण्डो का जनता जनार्दन के मध्य विकास के आईने में इकबाल – ऐ – बुलंद है , क्योंकि भारतीय सेना में कमाण्डो के पद पर अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए वफादारी व इमानदारी से लबरेज रहते हुऐ ही चांद मियां को अमांपुर कस्बाई इलाकों मे रहने वाले हर वर्ग संप्रदाय के लोगों ने नगर पंचायत के निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों के उम्मीदवार को नकार कर अपना आशीर्वाद नेत्रत्व क्षमता का आंकलन कर निर्दलीय तौर पर बतौर उम्मीदवार प्रदान कर नगर अमांपुर को कमाण्ड करने की जिम्मेदारी से नबाजा तो उसी दिन से चांद मियां उर्फ कमांडो जनता के जेहन में पारदर्शी दर्पण बनकर उतरते ही चले गए ! यही कारण रहा कि अमांपुर नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गली मुहल्लों मे चाहे नाली हो या नाला, गली हो अथवा रोड सबके सब पक्के ही नहीं बनाऐ गए हैं बल्कि नगर में चहुंमुखी विकास दिखाई दे तथा शाम के घुधंलके में भी घर से बहार निकलने वाली बहिन बेटियाँ महफूज रहें इसके लिए पोल्स पर लाइटिगं की उचित व्यवस्थाऐं की गयी है ! कस्बाई इलाकों मे जल समस्या के समाधान के लिए इंडिया मार्का हैन्डपम्पों को सार्वजनिक स्थानो पर स्थापित किया गया है! लेकिन सूत्र बताते है कि अभी नगर अमांपुर में विकास की अविरल धारा को बहाने की कार्ययोजना जो सभासदों की रायशुमारी से तैयार की गयी है उसको भी शीघ्र जमीन पर लाने की तैयारी चल रही है ! भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों व आमजन के उत्थान के लिए जो योजनाएं संचालित की गयी है उनका लाभ प्रत्येक इंसान तक पहुंचाने के लिए नगर पंचायत संकल्पित है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks