
एटा – थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम दहेलिया पूठ से बहला फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका सकुशल बरामद श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा *मु0अ0स0 186/2020 धारा 363/366 भादवि व 8 पोक्सो एक्ट* की अपह्रता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। *घटना:*- दिनांक 29.09.2020 को वादी अनुज पुत्र राज कपूर निवासी दहेलीयापूठ थाना जसरथपुर एटा द्वारा थाना जसरथपुर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 27.09.2020 को गांव के ही सनोज पुत्र जागेश्वर वादी की बहन को अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना जसरथपुर पर *मु0अ0स0 186/2020 धारा 363/366 भादवि व 8 पोक्सो एक्ट* पंजीकृत किया गया। *बरामदगी-* पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अपह्रता की बरामदगी हेतु थाना प्रभारी जसरथपुर को निर्देशित किया गया। आज दिनांक 10/10/2020 को मु0अ0स0 186/2020 धारा 363/366 भादवि व 8 पोक्सो एक्ट की अपह्रता को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 08.10 बजे नथुआपुर तिराहे के पास से सकुशल बरामद कर थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
अपह्रता/पीड़िता को सकुशल बरामद करने वाला पुलिस बल:–
- उ0नि0 रोहिताश सिंह
- का0 811 सूरज कुमार
- का0 11265 मोहित राणा
4.म0 का0 407 विपिन यादव