
एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 465/20 धारा 376, 511,323,452 भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट* में वांछित चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 08.10.2020 को वादी श्री अजंटसिंह निवासी तिगरा मौजा मानिकपुर थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की तहरीर दी गई कि वादी व उसकी पत्नी गांव भौगांव में रहते हैं तथा उसकी 9 वर्षीय पुत्री अपनी दादी के साथ गांव तिगरा में रहती है। दिनांक 07.10.2020 को रात्रि में गांव के ही कुवंरपाल पुत्र लालसिंह ने घर में घुसकर वादी की नाबालिग पुत्री के साथ मारपीट व जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 465/20 धारा 376,511,323,452 भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारीः-* दिनांक 09.10.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 465/20 धारा 376,511,323,452 भादवि व 5/4 पोक्सो एक्ट* में वांछित चल रहे अभियुक्त कुंवरपाल को उसी के घर से समय करीब 07.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- कुंवरपाल पुत्र लालसिंह निवासी ग्राम तिगरा थाना जैथरा एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा
2- आरक्षी गजेंद्र सिंह
3- आरक्षी विजेंद्र सिंह
4- आरक्षी चालक युगवेंद्र सिंह